February 12, 2026

आक्रोश: छात्रवृत्ति पोर्टल में दिक्कत होने से छात्र परेशान

0

देहरादून | कार्यालय संवाददाता

एससी-एसटी और ओबीसी छात्रवृत्ति आवेदन के लिए भटक रहे छात्रों को मंगलवार को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था ना होने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र आसपास के साइबर कैफे में छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म भरने गए। मगर छात्रवृत्ति आवेदन की साइट नहीं खुली। इस पर डीएवी के छात्रों ने हंगामा भी किया। डीएवी कॉलेज के छात्र नेता सुरेश कुमार ने बताया छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।

लेकिन लगातार कनेक्टिविटी सर्वरया कॉलेज में दस्तावेज ना मिलने से कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण बड़ी संख्या में छात्र अभी भी आवेदन नहीं कर पाए हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में छात्र आसपास के साइबर कैफे में आवेदन के लिए पहुंचे। लेकिन दिक्कत की वजह से आवेदन नहीं हो पाए।

लगातार कॉलेज प्रशासन को इसके समाधान नहीं हो रहा है। ना ही समाज बारे में बताया जा रहा है, लेकिन कोई कल्याण के अधिकारी कुछ सुनने को तैयार हैं।

इस मामले को लेकर कुछ छात्रों ने कॉलेज में मंगलवार को हंगामा भी किया। सुरेश कुमार ने बताया कि अगर बुधवार को आवेदन ना हो पाए तो समाज कल्याण सचिव का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *