February 13, 2026

44 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब एवं 48 बोतल अवैध बीयर का परिवहन करते हुये 02 अभियुक्त गिरफ्तार

0

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवंत चौहान के आदेशानुसार नववर्ष संध्या एवं आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद की लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त (1) रक्षित कंसल (2) अमित को वाहन संख्या 11B Z 2608 (स्विफ्ट कार) में 44 बोतल अवैध शराब व 04 पेटी बीयर का परिवहन करते हुये नीलकंठ रोड गट्टू गार्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0- 31/2021, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्तों का नाम पताः-
1. रक्षित कंसल पुत्र नीरज कंसल, निवासी मोहल्ला कायस्तवाड़ा, देवबंद, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश (उम्र-25 वर्ष) ।
2. अमित पुत्र जगदम्,बा निवासी ग्राम कुमार खेड़ा, थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 20 वर्ष)।
बरामद मालः-
 44 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब एवं 48 बोतल अवैध बीयर
 वाहन संख्या- UP 11 BZ 2608 (स्विफ्ट कार)

पुलिस टीमः-
1. क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्री श्याम दत्त नौटियाल (पर्यवेक्षण)
2. थानाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र रमोला
3. उपनिरीक्षक श्री दिनेश कुमार
4. आरक्षी 401 ना0पु0 रमेश
5. आरक्षी 339 ना0पु0 अरविंद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *