February 15, 2026

उत्तराखंड: पहाड़ में भयावह हादसा,उफनती नदी में बह गया युवक, सर्च अभियान जारी

0
KING_IMG_COMPRESS_20220726_13295757-1024x528

Pauri Garhwal Nayar River: उफनती नदी में बह गया टैक्सी ड्राइवर सर्च अभियान हुआ जारी


उत्तराखंड से इन दिनों नदी नालों में डूबने की खबरें आए दिन सुनने को मिल रही हैं इसी कड़ी में एक और खबर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली से सामने आ रही है। जहां नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूब गया। बता दें कि घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश जारी कर दी लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका।

बताते चलें कि नदी में डूबने वाले युवक की पहचान टैक्सी ड्राइवर संदीप सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी कठवाड़ा घेरवा धुधारखाल थाना सतपुली के रूप में हुई है। संदीप सिंह नदी में नहाने के लिए गया हुआ था देखते ही देखते वह पानी में डूब गया और लापता हो गया काफी खोजबीन के बाद भी संदीप का पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *