February 12, 2026

बड़ी खबर:पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, लाल किले में हिंसा को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

0
images (11)

दीप सिद्धू केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे. पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था. इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी.

नई दिल्ली. पंजाब के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपीएल‌ हाइवे के पास हुआ. दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे. दीप केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे. पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था. इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *