February 12, 2026

राजपाल समर्थक हुए नाराज

0

विधानसभा चौबट्टाखाल सीट पर एआईसीसी सदस्य और पिछले दो चुनावों में चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजपाल बिष्ट को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

साथ ही टिकट राजपाल बिष्ट को देने की मांग भी पार्टी हाईकमान से को बुधवार को कांग्रेस ने इस सीट से राजपाल का टिकट काट केशर सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया दिया था गुरुवार को सतुपत्नी में एकत्र हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई और सामूहिक इस्तीफे दे दिए।

हालांकि ये इस्तीफे जिलाध्यक्ष तक नहीं पहुंचे। जिलाध्यक्ष पौड़ी ने इस्तीफे देने पर कहा है कि कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे देते हुए नाराजगी जताई है अभी तक उनके पास विधवत इस्तीफे नहीं मिले हैं। चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। टिकट बंटते ही यहां कार्यकर्ताओं में विरोध देखने को मिल रहा है। गुरुवार को विधानसभा के बीरोंखाल, द्वारीखाल और एकेश्वर सहित पोखड़ा ब्लाकों के पदाधकारियों ने अपनी नाराजगी जताई और एक स्वर में कहा कि राजपाल को ही प्रत्याशी बनाया जाए। बुधवार देर रात कांग्रेस की सूची जारी होते ही राजपाल समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी थी। गुरुवार को सुबह यह नाराजगी सामने देखने को भी मिली।

राजपाल विष्ट ने कहा कि उनका कोई विरोध नहीं है। कार्यकर्ता अपनी भावनाओं के अनुरूप विरोध जता रहे हैं, ये उनका अधिकार है। नाराजगी जताने और सामुहिक इस्तीफा देने वालों में पीसीसी सदस्य माया गुसाई, बीरोंखाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, सतपुली अध्यक्ष कीरत रावत, पोखड़ा अध्यक्ष अरूणोदय सिंह, एकेश्वर अध्यक्ष कैलाश रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला, यूथ विधानसभा अध्यक्ष रोहन समेत अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *