February 12, 2026

आज देर सायं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधियों ने भेंट की।

0
FB_IMG_1637132967658

उन्होंने मुख्यमंत्री को 1 अक्टूबर 2005 के बाद सरकारी सेवा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी व शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने से सम्बन्धित ज्ञापन भी दिया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रतिनिधियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों से सम्बन्धित प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली, प्रदेश महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *