February 13, 2026

उत्तराखंड रोडवेज बस फंस गई उफनते नाले के बीच में यात्रियों में चीख-पुकार

0
Collage_2022-10-10_13_07_042_pT5trgq232-1024x575

उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां 3 दिन से लगातार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर चल रहे हैं वहीं इसी बीच फिर एक खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है जहां सवारियों से भरी बस उफनती शेर नाले के बीच में फंस गई और देखते-देखते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान बस में बैठे सभी सवारियों की सांसे अटक सी गई वह तो गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए और उस सूज बुझ के साथ चालक ने बस को नदी से पीछे निकाल दिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

आपको बता दें कि हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाले के दोनों तरफ पुलिस के जवान मौजूद है और लोगों से लगातार अपील भी कर रहे हैं कि अपनी जान जोखिम में डालकर वाहनों को नाला पार ना कराएं, लेकिन लोग हैं कि मानने को ही तैयार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *