February 12, 2026

टैबलेट के लिए छात्रों को मिलेंगे 12 हजार रुपये।

0

*डीबीटी के जरिए 1.59 लाख छात्रों के खाते में भेजा जाएगा पैसा

* माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए इसके आदेश

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एक लाख 59 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए डीबीटी के माध्यम से खातों में पैसे दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके आदेश कर दिए गए हैं। टैबलेट खरीदने के लिए के हर छात्र को 12 हजार रुपये देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए टैबलेट खरीदने का निर्णय लिया था। खरीद को लेकर विवाद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टैबलेट के लिए पैसा छात्र छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम के से ट्रांसफर करने की घोषणा की थी। माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से मंगलवार को इसके आदेश किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिन छात्र छात्राओं – के खाते नहीं हैं उनके खाते 24 दिसम्बर तक हर हाल में खोल दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *