February 12, 2026

छात्र छात्राओं को टैबलेट के पैसे – देने के लिए 190.81 करोड़ मंजूर

0

देहरादून। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के 159015 छात्र छात्राओं के खाते में टैबलेट के लिए 12-12 हजार रुपये आएंगे। डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि खाते में आएगी 18 दिसंबर को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अब शासन की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने इसके लिए 190 करोड़ 81 लाख से अधिक की धनराशि को कुछ शर्त एवं प्रतिबंधों के साथ मंजूरी दी है।

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राएं इस धनराशि से नवीनतम मॉडल एवं उच्च गुणवत्ता के टैबलेट खरीदेंगे। टैबलेट दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप खरीदने होंगे। स्कूल के स्तर से प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं को टैबलेट खरीदने, उसकी गुणवत्ता तय किए जाने एवं उसके शिक्षण में उपयोग किए जाने में पूरा सहयोग करेंगे। स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्य टैबलेट खरीदने के लिए नोडल शिक्षक की नियुक्ति करेंगे।

लाभ पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या एवं सूची का मिलान बोर्ड परीक्षा 2022 के आवेदन के आधार पर किया जाएगा। यह भी देख लिया जाएगा कि संबंधित छात्र- छात्राएं स्कूल में पढ़ रहे हैं या नहीं। यदि स्कूल की ओर से किसी छात्र छात्रा की टीसी जारी की जा चुकी है या उसका प्रवेश किसी कारण से वर्तमान में वैध न हो तो संबंधित के खाते में धनराशि नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *