February 12, 2026

सियासतः विस चुनाव में गरमाई शिक्षक राजनीति

0

चुनावी सरगमियों के बीच उत्तराखंड की शिक्षक राजनीति में भी खासी हलचल है। सरकारी स्कूल शिक्षकों के दूसरे सबसे बड़े संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। तो दूसरी ओर, अशासकीय स्कूल शिक्षकों के संगठन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी रुड़की सीट के लिए ताल ठोक दी है। बकौल माजिला, स्थानीय स्तर पर लोगों की मांग है कि मैं कपकोट का प्रतिनिधित्व करूं । यदि क्षेत्र की जनता चाहेगी और भाजपा नेतृत्व टिकट देता हैं मैं सरकारी सेवा से वीआरएस ले लूंगा।

प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों के बीच अपनी अलग कार्यप्रणाली के लिए जाने जाने वाले माजिला भाजपा की विचारधारा के करीब माने जाते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के परिवार से जुड़े माजिला पिछले काफी समय से सक्रिय भी है। राजकीय शिक्षक संघ प्रदेश के शिक्षकों में बेसिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है। माजिला की सक्रियता शिक्षकों के बीच भी खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। कपकोट क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों ने माजिला के समर्थन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *