February 12, 2026

शिक्षकों को मिलेगा चार माह का रुका हुआ वेतन

0

वेतन न मिलने से अशासकीय स्कूलों के शिक्षक कर्मचारी नाराज

देहरादून। प्रदेश के अशासकीय का कार्य एवं दायित्व डीएम देखेंगे जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को इस सप्ताह पिछले चार महीने से रुका हुआ वेतन मिलेगा। अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली के मुताबिक बजट की कमी के चलते वेतन रुका हुआ था। इस सप्ताह सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।

प्रदेश के जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों ने कहा कि अक्तूबर 2021 से अब तक वेतन नहीं मिला। इससे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि अशासकीय जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विधानसभा चुनाव 2022 में डयूटी लगी है, लेकिन शिक्षकों का वेतन लटका होने से शिक्षक एवं कर्मचारी पूरे मनोयोग से चुनाव ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं।

शिक्षकों ने कहा कि वे विभाग को अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं। यदि जल्द वेतन न मिला तो वह चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार का निर्णय ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *