February 13, 2026

25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट

0
gurudwara-hemkunt-sahib_650x400_41459839423-2

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रशासन द्वारा यात्रा में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *