February 12, 2026

जनपद चम्पावत पुलिस टीम द्वारा विजन पब्लिक स्कूल के छात्र – छात्राओं को किया गया जागरूक

0
FB_IMG_1637220383098

आज दिनांक 18.11.2021 को जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत महिलाहेल्पलाईन टनकपुर टीम द्वारा विज़न पब्लिक स्कूल टनकपुर के छात्र छात्राओं को साईबर_क्राईम, ड्रग्स से बचाव, यातायात के नियमों के पालन तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया।
उक्त गोष्ठी के माध्यम से पुलिस टीम द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को –

▶️वर्तमान समय में नये-नये तरीको से हो रहें साईबर क्राईम के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
▶️ मादक पदार्थों/ड्रग्स से बचाव के बारें जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीको के बारे में जागरूक किया गया।
▶️महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव तथा महिलाओ की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न कानूनों के बारें में जागरूक किया गया।
▶️यातायात के नियमों के बारे जागरूक कर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी।
▶️पुलिस सहायता न0 112, 1090 तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बनाये गये गौराशक्ति ऐप*, पब्लिकआई ऐप तथा ट्रैफिक_आई एप के बारें मे जानकारी दी गयी।
▶️ जागरूकता सम्बन्धी पंपलेट वितरित व चस्पा किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *