February 12, 2026

बीडीएस में नहीं दिखी रुचि खाली रह गईं 62% सीटें

0

सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी की पहली काउंसलिंग में एमबीबीएस की 75 फीसदी सीटों दाखिले हो गए हैं। जहां एमबीबीएस में दाखिले को लेकर अभ्यर्थियों में खासी रुचि दिखाई दी है, वहीं बीडीएस में सुस्ती दिखाई पड़ती है। बीडीएस की 62 सीटें पहली काउंसलिंग के बाद भी डेंटल खाली है। विवि जल्द दूसरी काउंसलिंग आयोजित करेगा।

प्रदेश में चार सरकारी मेडिकल कालेज हैं। जिनमें राज्य कोटा की 439 सीट हैं। इसके अलावा दो निजी मेडिकल कालेज में राज्य कोटा व आल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की 150-150 सीट हैं। बीडीएस की राज्य में 200 सीट हैं। जिनमें 50 प्रतिशत स्टेट व 50 प्रतिशत आल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की हैं। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडेय और परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एमबीबीएस की अभी 183 सीट रिक्त हैं। जबकि बीडीएस की 124 सीट खाली रह गई हैं।

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 90 फीसदी सीटें भरी

इस साल शुरू हुए अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की सीटें सबसे जल्दी भरी हैं। कालेज में 90 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। नया कालेज होने के कारण मेरिट में ऊपर रहे छात्रों ने इसका विकल्प नहीं लिया।

एमबीबीएस दून मेडिकल कॉलेज 21

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज 08 हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज 21 श्रीनगर मेडिकल कॉलेज एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज 59 एचआईएमएस 55

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *