February 12, 2026

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

0
FB_IMG_1635312469610

उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं कार्यों का समय पर पूर्ण होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु पैचवर्क शीघ्र पूर्ण करने एवं जिन मार्गों का स्टीमेट नहीं बना है उनका तत्काल स्टीमेट बना कर शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बस अड्डा, कुष्ठ आश्रम, तहसील का सौन्दर्यीकरण आदि विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वास्थ्य, विद्युत, पुलिस आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग अपने कार्यों को तेजी से पूर्ण करें व इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *