February 12, 2026

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए।

0
CollageMaker_20211124_144124625

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए। इस दौरान संस्थान द्वारा इन छात्राओं का गत वर्ष का शुल्क वापस किया गया, भविष्य में भी इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा कु. गरिमा शर्मा को 1 लाख 70 हजार 950 रु., कु. अलविना खानम को ₹56 हजार 100 रु. तथा कु. शिप्रा नेगी को ₹27 हजार 500 रु. का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन इन बच्चों की जो भी मदद हो सकती है, वह राज्य सरकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *