April 13, 2026

दुखद: हिमस्खलन की चपेट में आए सात जवान शहीद

0

अरुणाचल के कामेंग सेक्टर में चीन सीमा के करीब सभी के शव बरामद

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामँग सेक्टर में हिमस्खलन में लापता सभी सात जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हिमस्खलन से सभी जवान बर्फीले तूफान में फंस गए थे। सेना ने खोज और बचाव दल को घटनास्थल के लिए एयरलिफ्ट किया था।

सेना ने बयान जारी कर बताया कि खराब मौसम के चलते फंसे जवानों में से किसी एक को भी जिंदा नहीं निकाला जा सका। जब तक उन्हें खोजा गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चीन की सीमा से सटे होने के कारण सेनाके जवान यहां लगातार पेट्रोलिंग करते हैं। फिलहाल शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके घर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों की शहादत पर दुख जताया एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *