February 12, 2026

राजनीतिक पार्टियों द्वारा पर्ची के माध्यम से शराब देने की शिकायत पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा रुद्रपुर मंडी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में मारा छापा।

0

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था।इसी क्रम में आज दिनांक 03/02/2022 एसओजी रुद्रपुर को सूचना मिली की राजनीतिक पार्टियों द्वारा पर्ची देकर शराब के ठेकों से शराब दी जा रही है जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता है। एसओजी प्रभारी मय टीम कांस्टेबल प्रभात चौधरी, कानि0 नीरज शुक्ला कांस्टेबल, ललित कुमार एडीटीएफ प्रभारी कमाल हसन व एफएसटी प्रभारी प्रेमचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और एसएचओ रुद्रपुर विक्रम राठौर क्षेत्राधिकारी नगर रूद्रपुर श्री अभय सिंह व उप जिला अधिकारी रुद्रपुर श्री अभय सिंह महोदय भी मौके पर आए तथा अधिकारी गणों द्वारा फोन कर आबकारी निरीक्षक श्री पीएस कन्याल को मय टीम के मौके पर बुलाया गया दुकान के सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति कोई पर्ची नुमा कागज दे कर शराब की पेटी दुकान के अंदर से ले जाता दिखाई दिया । इसी दौरान राम मंडल पुत्र भजनलाल संजय नगर खेड़ा रुद्रपुर मौके पर एक लाइन दार कागज की पर्ची जिस पर 60/70 अंकित था लेकर आया उसने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी आहूजा विक्की नामक व्यक्ति ने यह पर्ची उसे दी जिससे गल्ला मंडी की भट्टी से उसे 4 पव्वे मिलने थे। उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा आबकारी निरीक्षक पीएस कन्याल को उक्त प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *