February 12, 2026

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं बीस मार्च के बाद संभव

0

• चुनावी साल की वजह से इस वर्ष आगे बढ़ेगी परीक्षाएं

• पिछले साल कोरोना की वजह से नहीं हो पाई थी बोर्ड परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च के बाद शुरू हो सकती हैं। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग परीक्षा का कार्यक्रम जारी करेगा। राज्य में 10 मार्च को चुनाव नतीजों की घोषणा होनी है।

विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने बताया कि इस वर्ष चुनाव के कारण प्रेक्टिकल परीक्षाएं कुछ विलंब से होंगी। 10 मार्च को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। जल्द ही चुनाव आयोग से इस संबंध में बैठक की उम्मीद है। आयोग के निर्देश के अनुसार बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि, 22 मार्च से परीक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *