February 12, 2026

धारचूला गूंजी मार्ग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मृत्यु

0
1698333669078.jpg

वाहन संख्या UK04-TB 2734, जो 06 लोगों (04 पर्यटक, 02 स्थानीय व्यक्ति/चालक) को लेकर गुंजी से धारचूला जा रहा था, अचानक तंपा मन्दिर के पास गहरी खाई में गिर गया । जिसमें सभी यात्रियों की मृत्यु हो गयी । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना धारचूला पुलिस, थाना पांगला पुलिस, हाईवे पैट्रोल यूनिट 3, फायर यूनिट धारचूला, SDRF, SSB, ITBP, सेना की माउण्टेनिंग टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सभी शवों को बरामद कर लिया गया है, शवों का रेस्क्यू कर मुख्य सड़क तक लाया गया । पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मृतकों का नाम-
1-सत्यब्रदा पारैदा, 59 वर्ष
2-नीलाला पन्नोल, 58 वर्ष
3-मनीष मिश्रा, 48 वर्ष
4-प्रज्ञा, 52 वर्ष
5-हिमांशु कुमार, 24 वर्ष
6- विरेन्द्र कुमार, 39 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *