February 13, 2026

कोविड नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती

0

कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए श्री पी0के0 राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आमजन को कोविड नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोविड नियमों का पालन ना करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है, आज 09.01.2022 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क तथा सामाजिक दूरी का पालन ना करने वाले लोगों के चालान किये गए। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा आमजन को कोविड नियमों की महत्ता बताते हुए, नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही मास्क वितरित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *