February 15, 2026

Uttarakashi Bus Accident News: उत्तरकाशी में अब तक 22 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

0

Uttarakashi bus Accident News: उत्तरकाशी में हुआ भीषण सड़क बस हादसा अभी तक 22 शव बरामद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रविवार शाम को उत्तरकाशी में हुए भीषण बस दुर्घटना से उत्तराखण्ड सहित समूचे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम बड़े नेताओं ने इस दर्दनाक हादसे पर दुःख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। उधर दूसरी ओर दुर्घटनास्थल से श्रृद्धालुओं के शवों को मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर एनडीआरएफ की टीम के जल्द दुर्घटनास्थल पर पहुंचने की बात भी कही है।अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक 22 लोगों के शव अभी तक बरामद हो चुके हैं। जबकि छः लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *