February 13, 2026

एक ही जगह वर्षों से तैनात अफसर बदले जाएंगे

0

हल्द्वानी। एक ही जिले या गृह जनपद में तीन वर्षों से तैनात समाज कल्याण से संबंधित अधिकारी बदले जाएंगे। शासन से ऐसे अधिकारियों को 25 दिसंबर तक नवीन तैनाती देने का शासनादेश जारी हुआ है। समाज कल्याण ने सात अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है।

समाज कल्याण निदेशक बीएल फिरमाल ने बताया कि विधानसभा के चुनावों के लिए विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें समाज कल्याण से संबंधित गृह जनपद या एक ही जिले में तीन वर्ष पूरे कर चुके और 31 मार्च 2022 को तीन वर्ष पूर कर रहे अधिकारियों के स्थानांतरण सूची जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *