February 15, 2026

रामनगर में एक और कार बरसाती नाले में बही, मची चीख-पुकार; चार शिक्षक थे सवार

0

नैनीताल/रामनगर, ब्यूरो। उत्तराखंड में मानसून की बारिश से राहत के साथ ही तमाम मुसीबतें भी लोगों को हो रही हैं। कई लोग बारिश के बाद आए मलबे, पत्थर और पानी की चपेट में आने से अपनी जान भी गंवा रहे हैं। पांच दिन पहले ही रामनगर में रोड पर बारिश के बाद आने वाले रपटे में बही एक पंजाब की अर्टिगा कार में सवार 9 युवक-युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवती को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। वहीं, एक और बड़ा हादसा फिर से ही उत्तराखंड के रामनगर इलाके में हो सकता था, लेकिन किसी तरह कार सवार लोगों ने अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार रामनगर इलाके के धनगढ़ी नाले में आज तड़के करीब पांच बजे चार शिक्षकों की कार पलट गइ्र्र। किसी तरह सभी आॅल्टो कार सवार शिक्षकों ने कूदकर अपनी जान बचाई अन्यथा पांच दिन पहले हुए हादसे की तरह यहां पर भी एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *