February 12, 2026

तीन साल से ज्यादा वक्त से डटे शिक्षा अधिकारी नहीं हटाए

0

एक ही स्थान पर तीन साल से जमे अफसरों को हटाने शिक्षा विभाग पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। प्रदेश कई जिलों में कई बीईओ और उपशिक्षा अधिकारी तीन साल से ज्यादा वक्त से एक ही पोस्टिंग पर डटे हुए हैं।

निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में यह मामला सामने आया है। दो रोज पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने 18 अधिकारियों का तबादला किया है।

इस लिस्ट के जारी होने के बाद कुछ लोगों ने निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर कुछ और अधिकारियों के नामों के शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इन अधिकारियों को न हटाए जाने से चुनाव भी प्रभावित हो सकते हैं।

मामला जानकारी में आने पर नगर मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती को शिकायत का ब्यौरा भेजते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दून में पूजा नेगी दानू, आकांक्षा राठौर और मानिका बम के लंबे समय से दून में ही तैनात रहने की शिकायत है। सूत्रों के अनुसार न केवल देहरादून बल्कि ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी में भी ऐसे 15 से ज्यादा अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *