February 12, 2026

श्यामपुर पुलिस एवं STF देहरादून की संयुक्त टीम की गिरफ्त मे आया स्मेक तस्कर

0

🔸 तलाशी के दौरान 102 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
🔹बरामद माल की बाजार कीमत दस लाख से अधिक
🔸बरेली का माल देहरादून सप्लाई करने की थी योजना

जनपद पुलिस मुखिया डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाकर तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने सम्बन्धित निर्देशों का पालन करते हुए जनपद पुलिस लगातार जनता को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए तस्करों पर अपना शिकंजा कस रही है।

इन्ही प्रयासों के तहत दिनांक 28.12.21 की सुबह SO श्यामपुर अनिल चौहान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा STF देहरादून के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त बबलू मौर्य को 102 ग्राम अवैध स्मेक तथा मारूति कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान मोहल्ला लोधी थाना फतेहगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश निवासी अभियुक्त ने खुलासा किया कि बरेली से लाई जा रही स्मेक उसे देहरादून सप्लाई करनी थी किन्तु पुलिस की सतर्कता के चलते वह अपनी योजना मे असफल रहा।

पुलिस टीम थाना श्यामपुर-
01- SO श्यामपुर अनिल चौहान
02- SI नवीन पुरोहित
03- का0 तेजेंद्र, 04- का0 राजवीर, 05- का0 विद्याचरण

पुलिस टीम STF देहरादून-
01- SI विकास रावत
02- SI उमेश, 03- Hcp चिरंजीत सिंह
04- का0 प्रमोद, 05- का0 दीपक, 06- का0 चमन, 07- का0 अनूप भाटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *