February 12, 2026

हल्द्वानी से थल आ रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

0
FB_IMG_1637312164775

बेरीनाग पुलिस ने रैस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सक द्वारा 03 महिलाओं को किया मृत घोषित।

आज दिनाँक- 19.11.2021 को थाना बेरीनाग को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह नेगी, चौकी प्रभारी चौकड़ी श्री किशोर पन्त मय फोर्स के रैस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे तो देखा वाहन संख्या- UK05 TA 1754 बोलेरो रोड से नीचे खाई में गिरी हुई थी जिसमें कुल 06 लोग क्रमशः 1- चालक अनिल कन्याल पुत्र श्री खेम सिंह कन्याल निवासी थल, 2-चंदन सिंह सामंत पुत्र श्री देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ीगांव थल, 3-बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल, 4-रश्मि चंद पत्नी श्री बृजेश चंद निवासी उपरोक्त 5-गीता चंद पत्नी श्री हरीश चंद निवासी उपरोक्त, 6-प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू झुलाघाट, सवार थे। मौके से तत्काल सभी घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा रश्मि चंद, गीता चंद, प्रियंका चंद, को मृत घोषित कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *