November 3, 2026

उत्तराखंड में निगम कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए को मंजूरी

0
WhatsApp-Image-2024-03-03-at-7.2-780x470

देहरादून। राज्य कार्मिकों की भांति सार्वजनिक निगमों/निकायों/उपक्रमों के कार्मिकों को भी 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2023 से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीए संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर कर उद्योग विभाग को भेज दी है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। इस आदेश से 40 हजार कार्मिकों को 700 से 3000 रुपए तक का लाभ होगा।
यह जानकारी राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद दी। महासंघ ने की मांग थी कि राज्य कार्मिकों की भांति सार्वजनिक निगमों/निकायों/उपक्रमों के कार्मिकों को भी 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते को जुलाई 2023 से दिया जाए।
महासंघ ने मुख्यमंत्री से वन विकास निगम में अधिकारियों की कमी और परिवहन निगम में जो मृतक आश्रित छूट गए, उन्हें सेवा में लेने तथा अन्य समस्त निगमों को सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिये जाने आदि की मांग की। महासंघ ने 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमण्डल में बीएस रावत, दिनेश गोसाईं, टीएस बिष्ट, संदीप मल्होत्रा, रमेश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो