July 31, 2026

बिल्डर सतेंद्र साहनी सुसाइड केस के आरोपियों पर फेंकी स्याही

0
ink-gupta

देहरादून। स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार गुप्ता बंधुओं के ऊपर कोर्ट परिसर के बाहर स्याही फेंकी। स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्ता बंधुओं को सख्त सजा दिलाने के लिए नारेबाजी की।

बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी आत्महत्या मामले में गिरफ्तार अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता की आज देहरादून कोर्ट में पेशी थी। पुलिस सुबह 10.30 बजे दोनों को सुद्धोवाला जेल से कैदी वाहन से कोर्ट लेकर आई। जैसे ही वह कैदी वाहन से उतरे, वहां पहले से ही मौजूद स्वराज सेवा दल के एक कार्यकर्ताओं से एक कार्यकर्ता ने गुप्ता बंधुओं पर स्याही फेंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो