June 12, 2026

शिक्षा विभाग ने जारी किया छुट्टी का कैलेंडर

0

वर्ष 2022 के लिए शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया। ग्रीष्मकालीन के मुकाबले शीतकालीन स्कूल एक दिन ज्यादा खुलेंगे। शीतकालीन स्कूलों के वर्ष 2022 में 244 कार्यदिवस होंगे। जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में कार्यदिवसों की संख्या 243 होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने शनिवार को छुट्टी कैलेंडर जारी किया। स्कूल प्रधानाध्यापक-प्रधानाचार्य को विवेक के आधार पर तीन छुट्टियां देने का अधिकार जारी रहेगा। लेकिन अवकाश की सूचना उन्हें संबंधित बीईओ और उपशिक्षा अधिकारी को अनिवार्य रूप से देनी होगी। विवेकाधीन अवकाश को लंबे अवकाश के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार डीएम भी स्थानीय आधार पर तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *