February 12, 2026

बेटियों के हाथ दराती नहीं एंड्रायड फोन देंगे: हरीश रावत।

0

विजय सम्मान समारोह के शुभारंभ पर पिथौरागढ़ पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकारकी घस्यारी योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा सरकार की घस्यारी योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो वे बेटियों के हाथ दराती नहीं एंड्रायड फोन देंगे। ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने भाजपा के 24 हजार पदों के मुकाबले बेरोजगारों को एक साल के भीतर ही 28 हजार नियुक्ति की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने बेरोजगारों से लेकर महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी होते ही सरकारी विभागों में सभी रिक्त पद तत्काल भरे जाएंगे। नौकरी मिलने तक 5 हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *