February 12, 2026

अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने की नियमित करने की मांग।

0

देहरादून। तदर्थ शिक्षक संघ ने अशासकीय स्कूलों के 426 तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांग की है। संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि तमाम आश्वासनों के बावजूद शिक्षकों को अब तक विनियमित नहीं हो सका है। संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के अशासकीय स्कूलों के पीटीए शिक्षकों को वर्ष 2017 में तदर्थ नियुक्ति मिली थी। जो अपने पदों के अनुरूप सरकार से पूरा वेतन पा रहे हैं, पर इनका अब तक विनियमितीकरण नहीं हुआ। इससे ये शिक्षक पेंशन के दायरे में नहीं आ पा रहे हैं, वरिष्ठता क्रम भी प्रभावित हो रहा है। इन शिक्षकों में चिंता है कि कोई हादसा होने पर उनके आश्रितों को उनकी नियुक्ति का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। कहा कि शिक्षा मंत्री ने उनके मसले पर जल्द अमल किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब जबकि चुनाव आचार संहिता लगने वाली है, उनका विनियमितीकरण नहीं हो पाया है। शिक्षकों ने कहा कि उनके विनियमितीकरण से सरकार पर कोई अतिरिक्त व्यय भार नहीं पड़ेगा । ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *