February 13, 2026

बडकोट पुलिस द्वारा जीआईसी बड़कोट में जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया।

0

स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे,ड्रग्स के दुष्परिणामों तथा साईबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक कियाः

जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, श्री पी0के0 राय(आईपीएस) द्वारा जनपद की कमान संभालते ही अपराधियों पर नकेल कसने के साथ नशा/ड्रग्स के दुष्परिणाम,साईबर अपराध,महिला अपराध, यातायात नियमों आदि के प्रति आम में जागरुकता हेतु सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों को स्कूल/ कॉलेजों, गांवों तथा अन्य संस्थानों व स्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में बड़कोट पुलिस द्वारा आज 20.12.2021 को प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री अजय सिंह के नेतृत्व मे राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज बड़कोट में नशा/ड्रग्स के दुष्परिणाम से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे,ड्रग्स के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां दी गयी, इसके अतिरिक्त सभी छात्र-छात्राओं को साईबर क्राईम, महिला अपराध, एटीएम/बैंक फ्रॉड़ तथा यतायात नियमों के सम्बन्ध मे जानकारियां देकर जागरुक किया गया। छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप एवं ट्रैफिक आई ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए अपने-2 मोबाईल फोन में डाउनलोड करने हेतु प्ररित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *