February 12, 2026

वकील राजी होंगे तभी नैनीताल से शिफ्ट होगा हाईकोर्ट: महाराज

0

प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज हाईकोर्ट शिफ्टिंग के मामले में नरम पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बार के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को भरोसे में लेकर ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

महाराज ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए पार्किंग समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के मद्देनजर ही हाईकोर्ट नैनीताल से शिफ्ट करने की बात कही जा रही है। यहां विस्तारीकरण की दिक्कतों के चलते ही यह विकल्प दिया गया। लेकिन इस पर निर्णय लेने वाली अथॉरिटी दूसरी है। पहाड़ी प्रदेश से सारे संस्थान मैदान में ले जाए जाने के सवाल पर काबीना मंत्री किनारा कर गए और कहा कि उन्होंने केवल हाईकोर्ट की बात कही है।

कलाकारों के ऑडिशन न होने के सवाल पर महाराज ने कहा कि कोविड के चलते ऑडिशन नहीं हुए। सरकार कलाकारों को स्वास्थ्य कार्ड, बीमा कार्ड जारी करने जा रही है। जिले में आपदा कार्य नही होने पर कहा कि आपदा कार्य शुरू करने के आदेश दिए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *