February 13, 2026

सीएम धामी ने घनसाली में 77 करोड़ 59 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के अंतर्गत चमियाला में ₹77 करोड़ 59 लाख लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के 25 वें स्थापना दिवस पर राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल का रोड मैप तैयार करने को कहा गया हैं। सरकार अनुभवी लोगों से सुझाव हेतु बोधिसत्व विचार श्रृंखला चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *