February 12, 2026

चमोली: चमोली जिले के घाट के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित पति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0

राजस्व की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम शवों के पंचनामा में जुट गई है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है, इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी,जबकि वीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *