February 13, 2026

आज पुलिस चौकी डमटा पर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई।

0

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री पी0के0 राय के दिशा निर्देशन में जनपद में नशे के प्रचलन को पूर्ण रुप से बंद करने हेतु आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों व अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के क्रम में आज 23.12. 2021 को डामटा पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी डामटा का श्री सतवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी डमटा पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर समाज मे नशे के प्रचलन को बंद करने पर चर्चा परिचर्चा की गई,किसी भी होटल ढाबा पर अवैध रूप से शराब ना परोसने के निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त सभी को वर्तमान समय में बढ़ रहे ओमीक्रोन के प्रकोप को देखते हुए कोविड-19 नियमों मास्क सामाजिक दूरी आदि का लगातार अनुपालन करने हेतु बताया गया। यातायात नियमों, साइबर अपराध, मानव तस्करी, महिला अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में सभी को विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक करते हुए गौरा शक्ति एप एवं ट्रैफिक आई ऐप की जानकारी दी गई तथा एप्स को मोबाइल में डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *