February 13, 2026

बड़ी खबर:हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ ने दिया इस्तीफा।

0
999149-uttarakhand

उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकले । हरक सिंह रावत के इस्तीफे से बीजेपी में खलबली । सूत्रों के मुताबिक कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति नहीं मिलने से वह नाराज हैं। कैबिनेट बैठक के दौरान ही हरक सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया और गुस्से में बाहर निकल आए।

हरक सिंह रावत के पास उत्तराखंड में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय था। लेकिन अब देखना दिलचस्प रहेगा की वो इस्तीफे के बाद किस पार्टी को ज्वाइन करते है।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का भी इस्तीफा

उमेश शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। शर्मा देहरादून जिले के रायपुर निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य हैं और उन्होंने भी आज बीजेपी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *