April 16, 2026

जमीन के फ्राड में फंसे दून के नामी बिल्डर सुधीर विंडलास के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश

0
bindlas

*देहरादून के जोहड़ी में जालसाजी के ये करोड़ों की जमीन कब्जाने का आरोप

*अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को भेजी शासन की संस्तुति

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने देहरादून के नामी बिल्डर सुधीर कुमार विंडलास और उनके मैनेजर प्रशांत के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

सुधीर विंडलास के खिलाफ राजपुर थाना में आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने जौहड़ी गांव में करोड़ों की करीब 20 बीघा जमीन पर जालसाजी के जरिये अवैध कब्जा किया हुआ है। बिल्डर सुधीर विंडलास के दून में रियल स्टेट के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी विंडलास के प्रकरण में तीखी टिप्पणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *