July 30, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देर सायं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

0
FB_IMG_1637435490847

कार्यक्रम में डॉक्टरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने अपनी लोक संस्कृति को बेहद करीब से परखा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है और ईश्वर की कृपा ही है जो आप इस क्षेत्र में हैं, क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा होती है। उन्होंने कहा कि COVID19 के असाधारण समय में सेवा परमो धर्मः की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टॉफ, एंबुलेंस, सफाई, पुलिस एवं सेवा कर्मियों और स्वयं सेवी संस्था चौबीसों घंटे लगातार काम करने से पीछे नहीं हटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो