July 31, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी छात्रों को कल निःशुल्क मोबाइल टैबलेट वितरित करेंगे।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से शनिवार को देहरादून में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी छात्रों को निःशुल्क मोबाइल टैबलेट वितरित करेंगे। इस योजना का शुभारंभ देहरादून में मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी ज़िलाधिकारियों को इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित करने के भी निर्देश दिये। गौरतलब है कि प्रदेश के 2 लाख 75 हज़ार छात्रों को टैब वितरित किए जाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो