September 14, 2026

ब्रेकिंग न्यूज:स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री समेत तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें

0

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की कार पाले में फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में डा. रावत सहित सहित तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
डा. रावत के पीआरओ वीरेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत, थलीसैंण से देहरादून लौट रहे थे। थलीसैंण और भरसार के बीच उनकी कार पाले में फिलसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 4-5 लोग सवार थे। मंत्री डा. रावत सहित कार में सवार तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उहोंने बताया कि डा. रावत दूसरी कार से देहरादून लौट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *