हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले यात्री वाया भवाली रामगढ़-धनाचूली-शहरफटक से अल्मोड़ा आ सकते है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद जगह-जगह सड़क तहत बहस हो गई है। हल्द्वानी से नैनीताल अल्मोड़ा और बागेश्वर जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि हल्द्वानी से इन रूट पर कहां से जाना है। हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले यात्री वाया भवाली रामगढ़-धनाचूली-शहरफटक से अल्मोड़ा आ सकते है।अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वाया रानीखेत-भतरौजखान -भौंनखाल-चिमटाखाल -रामनगर से हल्द्वानी जा सकते हैं। रानीखेत से बागेश्वर जाने वाले वाहन वाया रानीखेत-सोमेश्वर- कौसानी से बागेश्वर जा सकते है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कई सड़कें टूट गई है। खासतौर पर नैनीताल जिले का बुरा हाल है। हल्द्वानी से नैनीताल का कनेक्शन लगभग टूट गया है। इसके अलावा आपदा में अब तक कुल मिलाकर 50 लोगों की मौत हुई है।