July 30, 2026

नैनीताल-(बड़ी खबर) पिछले 24 घंटे में जबरदस्त वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जिसके कारण जिले के 6 राजमार्ग और 19 सड़कों को बंद ।

0
Screenshot_2023-07-02-09-50-47-93_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f.jpg

नैनीताल-नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 95 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है और हल्द्वानी काठगोदाम में भी 89 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। औसत बरसात की बात करें तो नैनीताल जिले में 43 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस बारिश की वजह से 6 राजमार्ग सहित 19 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें नैनीताल किलबरी मोटर मार्ग, काठगोदाम हेड़ाखान सिमलिया मोटर मार्ग, रामनगर भंडार पानी मोटर मार्ग, भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग, खन्स्यु पतलोट मोटर मार्ग आदि शामिल हैं। इसके अलावा, गौला नदी में 1409 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है और कोसी नदी में 1634 क्यूसेक पानी बह रहा है। इसी तरह, नंदौर नदी में भी 1696 क्यूसेक पानी बह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो