October 29, 2026

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

0
246148566_2615990442029522_4302049866268682368_n

उन्होंने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया एवं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार धनराशि में वृद्धि किये जाने, शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का नामकरण किये जाने, देहरादून में राज्य पुलिस संग्रहालय/मेमोरियल की स्थापना करने की घोषणा की।

247106024_2615990482029518_7568797973773240061_n

उन्होंने पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की भाँति वृद्धि एवं 2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को ₹4600 ग्रेड पे दिये जाने की घोषणा की। शहीदों को नमन करते हुए श्री धामी ने कहा कि अपने कर्तव्य पालन करने के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले ये पुलिस कर्मी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत है। सम्पूर्ण भारतवासी अपने शहीद पुलिस कर्मियों व अर्द्ध सैनिक बलों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हुए नतमस्तक है।

246317977_2615990535362846_955570021410506575_n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो