February 12, 2026

घूसखोर राज्य कर अधिकारी बर्खास्त

0
2022-10-10-1-e1665399312504

देहरादून। राज्य कर आयुक्त ने घूसखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त अधिकारी पर वर्ष 2020 में देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट (मोबाइल दस्ता) पर एक मालवाहक को रुकवाकर जबरन वसूली करने का आरोप लगा था।

हनुमान चैक के कारोबारी अनिल माटा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी को उन्होंने हिसार से अस्पतालों में कूड़े में प्रयुक्त होने वाले थैले मंगाए थे। उनका मालवाहक वाहन देर रात आशारोड़ी चेकपोस्ट पर पहुंचा तो वहां तैनात एक अधिकारी ने वाहन को रुकवा दिया। माल ई-वे बिल पर मंगाया जा रहा था। हालांकि, तय समय (रात एक बजकर 30 मिनट) तक ई-वे बिल का पार्ट-बी फाइल नहीं था। माल भेजने वाले कारोबारी ने तड़के तीन बजे के आसपास इसे भी अपडेट कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद भी संबंधित अधिकारी ने वाहन नहीं छोड़ा था और वाहन चालक की जेब से जबरन 9500 रुपये निकाल लिए थे। साथ ही और पैसे की मांग की गई थी। चालक ने माल भेजने वाले कारोबारी को फोन कर अधिकारी से उसकी बात कराई थी। कारोबारी ने जब यह कहा कि चालक के पास और पैसे नहीं हैं तो अधिकारी ने एक बैंक अकाउंट नंबर दे दिया था। कारोबारी ने अकाउंट नंबर पर गूगल-पे से 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। तब जाकर अधिकारी ने वाहन को आगे जाने दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *