July 30, 2026

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर ज्योतिर्मठ में आयोजित हुआ जन सेवा शिविर

0
IMG_20250326_120027.jpg

राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर ज्योतिर्मठ में जन सेवा शिविर का आयोजन

चमोली:

सेवा, सुशासन और विश्वास के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को ज्योतिर्मठ में जन सेवा थीम पर एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार और जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर के दौरान कृषि विभाग ने 46 किसानों को अपनी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। बाल विकास विभाग ने 2 महालक्ष्मी किट वितरित कीं, जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा 14, राजस्व विभाग द्वारा 7, उद्यान विभाग द्वारा 11, पर्यटन विभाग द्वारा 11 और जल संस्थान को 5 पानी के कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए। इसी के साथ पंचायती राज विभाग ने 17 यूसीसी पंजीकरण किए।

इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 92 लोगों की जांच की गई, वहीं होम्योपैथी विभाग ने 38 लोगों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो