February 12, 2026

राजधानी देहरादून में गहरा सकता है रसोई गैस का संकट

0
images (4)

कंपनियों ने एजेंसियों में घटाई सिलेंडरों की सप्लाई, प्रतिदिन 5 हजार कम हुई आपूर्ति

दून में अचानक सिलेंडरों की सप्लाई को कंपनियों ने घटा दिया है। जिस कारण देहरादून में गैस का संकट गहरा • समय से नहीं हो रही है गैस की सकता है। पहले बुकिंग के दिन मिलने होम डिलीवरी वाली गैस की डिलीवरी में अब एक से दो दिन की वेटिंग चल रही है। शहर में प्रतिदिन पांच हजार सिलेंडरों की आपूर्ति कम हो गई है। सप्लाई नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में रसोई गैस की समस्या खड़ी हो सकती है।

मार्च से पहले दून की 34 गैस एजेंसियों में प्रतिदिन 15505 सिलेंडर पहुंच रहे थे। पांच दिनों में सिलेंडरों की आपूर्ति 10 हजार 200 पहुंच गई है। एक एजेंसी को अब प्रतिदिन 300 के करीब सिलेंडर दिए जा रह है। जबकि इससे पहले इनकी संख्या 450 के करीब थीं।

सिलेंडरों कम आने के कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के ही दिन मिलने वाली डिलीवरी अब नहीं मिल पा रही है। एक से दो दिन की वेटिंग के बाद गैस की डिलीवरी एजेंसी दे रही है। अभी बड़ा संकट गैस का नहीं आया है, लेकिन जल्द ही सप्लाई नहीं सुधरी तो शहर के लोगों को बड़ी समस्या हो सकती है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि कंपनियों की ओर से सिलेंडर कम मिल रहे है।

तो यह हो सकता है कारण

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 होने के बाद घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने के अनुमान लगाये जा रहे है। इसी के चलते माना जा रहा है कि एजेंसियों ने सिलेंडरों की सप्लाई को पीछे से ही कम कर दी है। कमर्शियल सिलेंडर में 103 रुपये बढ़ाये गए थे। उसी के बाद से ही सिलेंडरों की आपूर्ति कम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *