February 12, 2026

दुर्घटनाग्रस्त मोटर साईकिल सवार युवकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

0

दिनांक 18.03.2022 की रात्रि को कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एक युवक के मानपुर स्थित नदी में डूबने की सूचना पर रेस्क्यू कर वापस उत्तरकाशी आ रहे थे कि मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाईकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार तीन व्यक्ति 15-20 मीटर नीचे खाई में गिर गये, पुलिस टीम के द्वारा तुरन्त तीनों युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जिनमें से दो की हालत अब ठीक है तथा एक का उपचार चल रहा है।

घायल युवक-
1-लव पंवार पुत्र उम्मेद पंवार निवासी थराली उम्र-24 वर्ष।
2-राहुल बिष्ट पुत्र गोविन्द सिंह निवासी मैठाना चमोली।
3-प्रकाश राणा पुत्र भगवान सिंह निवासी नाड, उम्र 35 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *